फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण राजधानी बनाने को लेकर निकाली यात्रा

Sat, 01 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
गैरसैंण चलने का आह्वान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट। ‘एकजुट-एक मुंह’ उत्तराखंड के नारे के साथ उत्तराखंड एकता मंच के बैनर तले हिटो गैरसैंण यात्रा रानीखेत और द्वाराहाट पहुंची। गैरसैंण से सबसे पहले यात्रा का द्वाराहाट में स्वागत हुआ। इस दौरान जनजागरण करते हुए मुख्य चौराहे पर आम सभा हुई। दो अक्तूबर को जंतर मंतर पहुंचकर राज्य के शहीदों के लिए न्याय मांगा जाएगा।
विज्ञापन


रानीखेत और द्वाराहाट में हुई सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के नाम पर गैरजिम्मेदाराना रुख अपना रहे हैं। कहा कि सत्ताधारी पार्टियां बारी-बारी से  माफियाओं और नौकरशाहों के हाथों की कठपुतली बनी रहीं। 16 साल बाद भी स्थायी राजधानी का मुद्दा नहीं सुलझ पाया।

कहा कि जब तक गैरसैंण स्थायी राजधानी नहीं बनती तब तक राज्य की अवधारणाएं पूरी नहीं हो सकतीं। एकजुट होकर सभी से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व पैरा मिलिट्री फोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश नेगी, नाथू सिंह, खीम सिंह, नंदन सिंह आदि ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में हरीश अग्रवाल, विनोद बिष्ट, दिगंबर नेगी, अनिल पंत, श्याम सिंह, सुरेंद्र, विमला रावत, सुरेंद्र ममगई, प्रकाश बिष्ट, विनोद बछेती, नीलम जेठा, लक्ष्मी बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें