फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकोत्सव में सदानीरा गगास को बचाने का आह्वान 

Sun, 24 Dec 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
लोकोत्सव में कार्यक्रम पेश करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बग्वालीपोखर के बासुलीसेरा में तीन दिनी लोकोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। नई उमंग संस्था की ओर से आयोजित इस महोत्सव में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से सदानीरा गगास के संवर्धन को लेकर वृहद परिचर्चा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने गगास के संरक्षण को लेकर लोगों से सुझाव मांगे। लोक कलाकारों, महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर सांस्कृतिक यात्रा निकाली। बाद में कई विभूतियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत करियर काउंसिलिंग से हुई। इस दौरान बाल फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाएं सुनाईं। आईटी विशेषज्ञ नीरज बवाड़ी, त्रिभुवन बिष्ट आदि ने करियर बनाने के टिप्स दिए। प्राथमिक विद्यालय बासुलीसेरा के मैदान में लोकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। रामलीला मैदान से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सांस्कृतिक यात्रा निकाली गई। जनगीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। 
उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी, नई उमंग के अध्यक्ष दीपक मेहता, त्रिभुवन बिष्ट, दामोदर जोशी, सहित तमाम लोगों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गगास के संवर्धन को लेकर चल रहे अभियान की जानकारी दी गई। गगास संवर्धन के लिए अब तक संचालित गतिविधियों के बारे में बताया और सभी से एकजुट होकर सदानीरा नदी को बचाने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार चारु तिवारी और पोखरम संस्थान के निदेशक त्रिभुवन बिष्ट ने भी गगास नदी के संरक्षण को समय की जरूरत बताया। कार्यक्रम में नयन सिंह पांगती, सचिव सुमित बनेशी, प्रकाश बनेशी, महेंद्र बनेशी, प्रमोद बिष्ट, दीपक बनेशी, गोविंद मेहता, पूजा, आशा, राजू बनेशी, मोहन बिष्ट, विमल बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें