फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीठागाड़ की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। रीठागाड़ी दगड़ियों संघर्ष समिति भैंसियाछाना की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं के लिए संघर्ष करने का आह्वान सभी दलों के लोगों से किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि किसी भी दल ने क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

कनारीछीना में हुई मासिक बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में पास किए गए प्रस्तावों को शासन में भेजने का निर्णय लिया गया। समाजसेवी गोविंद सिंह ने क्षेत्र में गैस गोदाम खोले जाने और डाक्टर विहीन अस्पतालों में डाक्टरों की नियुक्ति के लिए संघर्ष करने की बात कही। राजेश बिष्ट ने काफलीगैर कनारीछीना लिंक मोटर मार्ग बनवाने और गुसाई सिंह नेगी ने क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोले और जमराड़ी में नौगांव इंटर कॉलेज तक मार्ग का सुधारीकरण करवाने की मांग रखी।
पूर्व क्षेपंस रवि कुमार द्वारा धौलछीना आईटीआई में नए ट्रेड खुलवाने के लिए संघर्ष करने, लक्ष्मण सिंह ने कनारीछीना में शीघ्र अस्पताल भवन का कार्य शुरू कराने की मांग रखी। इस मौके पर ग्रामीणों ने रीठागाड़ संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्य प्रताप सिंह नेगी को सम्मानित किया। बैठक में मोहन सिंह, प्रताप सिंह, दान सिंह नेगी, मुख्य अतिथि निवर्तमान ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला, दान सिंह, गोविंद सिंह, इंद्रा बिष्ट, राजेश बिष्ट, गोपाल राम, गुसाई सिंह, रवि कुमार, जगत सिंह, पुष्पा, लछिमा, पार्वती, खिमुली देवी, चंदन सिंह, भुवन चंद्र, गिरीश चंद्र, दीपा देवी, रमेश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें