फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता अभियान चलाकर भीम ऐप के फायदे गिनाए

Wed, 12 Apr 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच किए गए भीम ऐप को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। चौघानपाटा में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भीम ऐप के उपयोग और ऐप से व्यापारियों, किसानों और गरीबों को होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
नगर अध्यक्ष मनोज बिष्ट के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि भीम ऐप बिना इंटरनेट के भी चलाया जा सकता है और आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था इसी भीम ऐप के इर्द-गिर्द चलेगी। उन्होंने बताया कि ऐप छोटे व्यापारियों, किसानों, गरीबों को फायदा पहुंचाने के साथ दूसरे कैशलेस पेमेंट की तुलना में काफी आसानी से प्रयोग किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ऐप से किसी भी बैंक में भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा इसके माध्यम से बिना यूपीआई सुविधा वाले बैंक में भी लेनदेन कर सकते हैं। वक्ताओं ने बताया कि भीम ऐप से कैशलेस को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में महेश नयाल, रवि रौतेला, अर्जुन बिष्ट, राजा हृदयेश अंडोला, चंद्रशेखर भट्ट, कमलेश नेगी, दयाशंकर, सुनील बिष्ट, विनीत बिष्ट, जगत तिवारी, विद्या बिष्ट, आशुतोष पवार, विजय प्रसाद, बिंदु भंडारी, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें