फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

Sun, 06 Sep 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। विगत दिनों हुई भारी बारिश और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा से ध्वस्त हुए भकूना मोटर मार्ग का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही मंत्री ने डोटियाल गांव क्षेत्र में भी आपदा प्रभावित स्थलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली। भूस्खलन से प्रभावित विभिन्न स्थानों का गहन निरीक्षण करते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित राहत कार्य शुरू करने, प्रभावितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा मार्गों को जल्द बहाल करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही सड़क, बिजली, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष ताकुला जगदीश डंगवाल, मंडल अध्यक्ष सोमेश्वर सुंदर राणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी, मंडल महामंत्री भूधर भाकुनी, वीरेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, राजू नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें