फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक खरीदने के लिए चुराई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छह दिन पूर्व 15 फरवरी को नगर क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक पूर्व में स्मैक चोरी में जेल जा चुका है। हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर लाने के लिए युवक ने बाइक चोरी की थी और पुलिस की नजरों से बचाते हुए लोधिया में छिपा कर रखी थी।
विज्ञापन

जीआईसी लोधिया में अध्यापक पद पर तैनात चंपानौला निवासी ललित मोहन मिश्रा की होंडा यूनिकॉम (यूके-01-सी-2463) बीते 15 फरवरी को भैरव मंदिर के पास से चोरी हो गई थी। 19 फरवरी को कोतवाली में पुलिस ने धारा- 379 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया था। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी और अन्य जानकारियों को एकत्र करने की कार्रवाई की गई।
जांच के बाद बख्शीखोला अल्मोड़ा निवासी पारस जोशी के पास चोरी की बाइक होने की सूचना मिली। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि एसएसआई सुनील बिष्ट मय टीम कांस्टेबल खुशाल सिंह, संदीप सिंह ने पारस जोशी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी चोर ने वाहन चोरी करने के जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि स्मैक लाने के लिए उसने बाइक चोरी की थी। पुलिस ने निशानदेही पर चोरी हुई बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें