फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बेतालघाट-दिल्ली सेवा पर भारी पड़ी चालक की कमी

Wed, 02 Apr 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खामियाजा भुगत रहे यात्री, आधे रास्ते से वाहनों में नहीं मिलती है सीट
विज्ञापन

अल्मोड़ा। चालकों की कमी के चलते रोडवेज की बेतालघाट-दिल्ली सेवा का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। यात्रियों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अल्मोड़ा डिपो से 14 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें प्रमुख अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली सेवा का संचालन नहीं हो पा रहा है। टैक्सी चालक भी बेतालघाट तक आधे रास्ते तक की सवारी नहीं बैठाते हैं। लोगों ने बताया कि वह स्थगित सेवा का संचालन करने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सेवाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। डिपो के एआरएम विजय तिवारी ने बताया कि चालकों के रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें