फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जीवन रक्षक एंबुलेंस की मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन

Wed, 02 Apr 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
गरुड़ में एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। सीएचसी बैजनाथ और क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में जीवन रक्षक एंबुलेंस की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। क्षेत्र में जीवन रक्षक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की। बुधवार को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र की आबादी एक लाख से अधिक है। सीएचसी बैजनाथ में एंबुलेंस अधिकतर खराब रहती है। अपातकालीन स्थिति में मरीजों को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाना पड़ता है। जिसमें लोगों का खर्च होता है। साथ ही उपचार न मिलने की दशा में जान का खतरा होता है। उन्होंने सीएचसी केंद्र में जीवन रक्षक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर प्रकाश कोहली, ललित जोशी, उमेश पांडेय, मोहन तिवारी, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें