फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़कों पर वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्री परेशान

Mon, 17 Aug 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रविवार को जिले के विभिन्न मार्गों पर सार्वजनिक वाहनों कमी देखने को मिली। छुट्टी का खुमार और सड़कों पर वाहनों की सीमित आवाजाही के कारण आम यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे बदतर स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले रूटों पर रही जहां यात्रियों को सुबह से ही वाहनों की ताक में खड़ा रहना पड़ा। आमतौर पर लंबे वीकेंड के बाद लोग अपने काम पर लौटने के लिए निकलते हैं लेकिन रविवार को मुख्य टैक्सी स्टैंडों और बस अड्डों पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। धारानौला, लोअर मॉल रोड और कोसी स्टैंड से विभिन्न विकासखंडों को जाने वाली टैक्सियां बहुत कम संख्या में संचालित हुईं।
जो गाड़ियां चलीं भी वे पूरी तरह पैक होकर निकलीं जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर्व और अगले दिन रविवार होने की वजह से कई निजी वाहन चालक अपने परिवारों के साथ छुट्टी मनाने चले गए। इसके अलावा हालिया बारिश के चलते ग्रामीण अंचलों की कुछ सड़कें खराब होने के कारण भी चालकों ने उन रूटों पर गाड़ियां ले जाने से परहेज किया। इस सीमित संचालन का सीधा असर उन लोगों पर पड़ा जो स्वतंत्रता मनाने के बाद वापस अपने गांवों या ड्यूटी कर स्टेशनों की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों लमगड़ा, धौलादेवी, ताकुला और भैसियाछाना जाने वाले यात्रियों ने बताया कि उन्हें आधे रास्ते तक पहुंचने के लिए भी वाहनों के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। वाहन बदल-बदल जाने से किराया भी अधिक पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें