फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी सेवाएं रहीं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। यात्री न मिलने से शनिवार को रोडवेज की तीन सेवाएं स्थगित हो गईं। इससे डिपो की आय पर असर पड़ा है। रोडवेज की सुबह आठ बजे संचालित अल्मोड़ा-हल्द्वानी, हरिद्वार और शाम पांच बजे की देहरादून सेवाओं का संचालन शनिवार को नहीं हो सका। इन बसों को स्टेशन में यात्री नहीं मिले। काफी देर तक बसें स्टेशन में यात्रियों का इंतजार करती रहीं लेकिन यात्रियों के न आने पर तीनों सेवाओं को रद कर दिया गया। मासी बस को 10, अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया ताकुला प्रथम को नौ, दूसरी सेवा को सात, टनकपुर सात, हल्द्वानी ढाई बजे को दस, सुबह छह बजे देहरादून बस को छह, शाम को छह बजे देहरादून बस को 15 यात्री मिले। इधर केमू की भी पांच सेवाएं ही संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें