एसएसजे परिसर में दंगाइयों का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध प्रदर्शन के नाम पर लूटपाट, हत्या, तोड़फोड़ आदि उपद्रव करने वाले दंगाइयों का एसएसजे परिसर में पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार से दंगाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सीएए के विरोध प्रदर्शन के नाम पर दिल्ली में दंगाई हिंसा, अराजकता, हत्या, सरकारी संपत्ति को नुकसान, लूटपाट, तोड़फोड़ कर रहे हैं। यह किसी भी तरह उचित नहीं है।
दंगाइयों की अराजकता से जहां आम लोग परेशान हैं वही शांति भंग हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से उपद्रवियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देकर शांति व्यवस्था बहाल करने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, कुमाऊ सह संयोजक निर्मल सिंह, विभाग संयोजक देवाशीष धानिक, जिला संगठन मंत्री शिवम पांडे, जिला संयोजक नवीन नैनवाल, जिला सह संयोजक अनिल कनवाल, कमल नेगी, अनुनय पांडे, वरुण कपकोटी, पंकज बोरा, देवेश बिनवाल, दीपक कैड़ा, मनीष कनवाल, रोहित विजय आदि शामिल हैं।