फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में भड़की आग से दो हेक्टेयर जंगल जला

विज्ञापन
आग में जला सोमेश्वर तहसील जंगल। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर तहसील के विलोरी वीट, खोडिया वीट और रौतेला गांव वन पंचायत के जंगलों में भड़की आग से करीब दो हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया है। वनाग्नि में वन संपदा को काफी क्षति पहुंची है। फायर वाचर, वन कर्मचारी और गांवों के लोग जंगल में लगी आग बुझाने में लगे हैं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। जंगलों में आग लगने से फैले धुएं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम से सोमेश्वर तहसील के विलोरी वीट, खोडिया वीट और रौतेला गांव वन पंचायत के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग से बृहस्पतिवार शाम तक करीब दो हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर राख हो गया है। वनकर्मियों और ग्रामीणों के काफी प्रयासों के बाद भी जंगलों में लगी आग बुझाई नहीं जा सकी है। रौतेला गांव वन पंचायत के जंगल की सीमा से सटा है। जंगल में आग लगने से रौतेला गांव को भी खतरा बना है। जंगलों में आग लगने से क्षेत्र में फैली धुंध और धुएं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें