फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिका के जंगल में भड़की आग

विज्ञापन
आग से धधकता रानीखेत का एक जंगल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 बढ़ती तपिश के बीच एक बार फिर से रानीखेत के जंगल में आग लगनी शुरू हो गई है। रविवार को रानीखेत-अल्मोड़ा हाईवे पर स्थित कालिका के जंगल में आग लग गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह कालिका के जंगल में अचानक आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में धुआं ही धुआं छा गया।  सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बड़ी मुश्किल से वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।  बता दें कि रानीखेत क्षेत्र के अधिकांश जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। आग की चपेट में आने से बहुमूल्य वन संपदा जल चुकी है।

हालांकि वन विभाग ने जंगलों में स्थापित किए अपने पौधालय अभी तक बचाए हुए हैं। इधर वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे ने बताया कि किसी सिरफिरे ने कालिका के कंपाट नंबर सात को आग के हवाले कर दिया था, वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया, अपराह्न तीन साढ़े तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें