फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Sun, 20 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
पुतला फूंकते एबीवीपी के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाने पर एबीवीपी के कार्यक्रम पर कांग्रेस द्वारा सवाल खड़ा करने से गुस्साए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यहां प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। 


कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने स्त्री शक्ति दिवस के अवसर पर बाजार में विद्यालयी बच्चों को साथ लेकर रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए थे। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। प्रदेश सरकार ने विद्यालयों को नोटिस जारी कर दिए। इसके बाद विद्यालयों ने आधे कार्यक्रम से बच्चों को वापस बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसे वीरांगना लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी का अपमान बताया। 
मालूम हो कि कांग्रेस ने गत दिवस आरोप लगाया था कि एबीवीपी ने रैली में विद्यालयी बच्चों के हाथों में संगठन के झंडे पकड़वाए और संगठन के पक्ष में नारेबाजी भी करवाई। इसी से गुस्साए एबीवीपी ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर नगर मंत्री कैलाश बिष्ट, संगठन मंत्री मनीष राणा, नगर सह मंत्री मंयक कांडपाल, गौरव पांडे, मनीष कुमार, अनुज, कमल कुमार, भरत सिंह, साहिल बेलवाल, विवेक रावत आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें