फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने इंदिरा कालोनी में दो घरों के ताले तोड़े

Tue, 24 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। चोरों ने सोमवार रात न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी में दो घरों के ताले तोड़ डाले। चोर एक घर से एक तोले वजन की सोने की चेन और चार हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए। जबकि दूसरे घर के मकान मालिक के बाहर होने से कितना माल चोरी हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाल संजय गर्ब्याल ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को रिहासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी निवासी भगवती बोरा सोमवार रात घर पर नहीं थी। चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर एक तोले वजन की सोने की चेन और चार हजार रुपये की नगदी उड़ा ली। चोर घर का सारा सामान बिखेर गए। चोरों ने इसके अलावा किशन सिंह बिष्ट के घर का ताला भी तोड़ दिया। किशन सिंह बिष्ट का परिवार भी इन दिनों हल्द्वानी में हं। मंगलवार सुबह पास ही रहने वाली उनकी बहू ने घर के ताले टूटेे देखे। किशन सिंह बिष्ट के अल्मोड़ा में नहीं होने से उनके घर से कितना सामान चोरी हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

सूचना मिलने के बाद कोतवाल संजय गर्ब्याल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कोतवाल संजय गर्ब्याल ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा। मालूम हो कि चीनाखान और खत्याड़ी में कुछ दिन पूर्व चोरों ने दो घरों में सेंधमारी कर हजारों के आभूषण और नगदी साफ कर ली है। इन घटनाओं का भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें