फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने चार घरों के ताले तोड़े

Sat, 11 Feb 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
चोरों द्वारा घर में बिखेरा गया सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तहसील क्षेत्र के गांवों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। शुक्रवार रात चोरों ने अर्जुनराठ और मल्लाखोली गांव में चार घरों के ताले तोड़कर 60 हजार की नगदी, एक लैपटॉप, पौना तोले सोने की अंगूठी चुरा ली। चार दिन के भीतर क्षेत्र में यह चोरी की दूसरी वारदात है। चार दिनों में चोर आठ घरों के ताले तोड़ चुके हैं। इससे क्षेत्रवासी दहशत में हैं। जिन घरों में भवन स्वामी नहीं हैं, चोर उन्हें अधिक निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात चोरों ने अर्जुन राठ और मल्लाखोली गांव में चार घरों में चोरी की। अर्जुनराठ गांव में मंगल सिंह घर पर नहीं थे। वह सोमेश्वर स्थित मकान में थे। चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर पुत्री के विवाह के शेष बचे रुपए और गुल्लक तोड़कर कुल 60 हजार की नगदी, पौना तोला वजन की सोने की अंगूठी चुरा ली। तारा देवी अपनी पुत्री के यहां गई हुई थी। चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ डाला और सामान बिखेर दिया। उनके घर से कोई माल चोरी नहीं हुआ है।

मल्लाखोली गांव में प्रेम सिंह का परिवार दोमंजिले में रहता है। रात में चोरों ने पहली मंजिल के कमरे का ताला तोड़कर लैपटॉप चुरा लिया। उधर शंकर सिंह का परिवार भी घर पर नहीं था। रात में चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ सामान बिखेर दिया। चार दिन के भीतर क्षेत्र में यह चोरी की दूसरी वारदात है। 
विज्ञापन

मालूम हो कि इससे पहले बुधवार की रात चोरों ने अर्जुनराठ गांव में जानकी बोरा के घर का ताला तोड़कर आठ सौ रुपए की नगदी चुरा ली थी।  उनके जेठ महेश बोरा के अलावा भुवन सिंह बोरा और दीवान सिंह बोरा के घरों के ताले भी तोड़कर सामान बिखरा दिया था। जानकारी मिलने पर सोमेश्वर थाने के एसआई सदराम ने मल्लाखोली और अर्जुनराठ गांव में घटना स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें