फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते शौचालय निर्माण करने की तकनीक बताई

Mon, 23 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सबके शौचालय बनवाने पर प्रधान सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वजल परियोजना के तहत भैंसियाछाना ब्लॉक सभागार में हुई ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि खुले में शौच करने से कई तरह के रोग फैलने की आशंका रहती है। उन्होंने ग्रामीणों को सस्ते शौचालय निर्माण करने की तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधक जीसी पांडे ने भैंसियाछाना ब्लॉक में ग्राम पंचायतवार शौचालय आच्छादन का प्रस्तुतिकरण दिया। कहा कि कई क्षेत्रों में लोग खुले में शौच करते हैं। इससे जहां गंदगी बढ़ती है, वहीं कई तरह के रोग फैलने की आशंका रहती है।

उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय के निर्माण करने पर जोर दिया। ग्रामीणों को सस्ते शौचालय बनाना सिखाया। विषय विशेषज्ञ संजय पांडे ने खुले में शौच से होने वाले, जलजनित बीमारियों की जानकारी देकर इनसे बचने के उपाय बताए। विशेषज्ञ वीरेंद्र भट्ट ने खुले में शौच से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया।
विज्ञापन


बीडीओ गोपालनाथ गोस्वामी ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत 2016-17 में 53 ग्राम पंचायतों में शौचालय विहीन परिवारों के लिए शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला ने सभी पंचायत सदस्यों से गांवों में शौचालयों का निर्माण करने का आह्वान किया।

आलोक सेमवाल ने पेयजल गुणवत्ता की जानकारी दी। स्वजल परियोजना के संतोष नपलच्याल ने संचालन किया। कार्यशाला में स्वजल परियोजना के पीसी नैनवाल, संजय ओझा, किशन सिंह नेगी आदि थे। 

अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत सील में शत-प्रतिशत शौचालय बनने से गांव में स्वच्छता आई है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख हरीश बनौला ने प्रधान कमल सिंह को इस प्रयासों के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें