ग्राम पंचायत त्रिनैली के ग्रामीणों ने बैठक करके गांव में सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि 2010 में मंगलता से त्रिनैली के लिए सड़क मंजूर हो चुकी है, लेकिन छह साल बाद भी निर्माण शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को सड़क तक आने में आठ से दस किमी पैदल चलना पड़ता है।
कई बार समय से अस्पताल नहीं पहुंचने पर लोगों की जान चली जाती है। हालत यह कि सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण कई परिवारों ने गांव छोड़ दिया है। लोग कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या बता चुके हैं लेकिन वन अधिनियम और अन्य कारणों से मामले को लटकाया जा रहा है।
अगर अब भी मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरु नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन शुरु कर देंगे। बैठक में दिगंबर सिंह वाणी, मदन सिंह वाणी, राम सिंह, बहादुर सिंह, अर्जुन सिंह, मोहन सिंह राणा, गोपाल राम, भगवान सिंह वाणी, कैलाश, कैलाश चंद्र, भुवन चंद्र आदि मौजूद थे।