फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 66 सिंचाई योजनाओं के लिए मिला बजट, खेतों तक पहुंचेगा पानी

Sun, 21 Jan 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
04 करोड़ रुपये से योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा
विज्ञापन

जिले में बजट के अभाव में लटकी थीं सिंचाई योजनाएं, सूखे की समस्या का होगा समाधान

अल्मोड़ा। जिले में सूखे की समस्या का सामना कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बजट के अभाव में लटकीं सिंचाई योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए धन मिला है। इससे किसानों के खेतों में पानी पहुंचने की उम्मीद जगी है। 66 योजनाओं के निर्माण के लिए विभाग को चार करोड़ रुपये मिले हैं। विभाग का दावा है कि जल्द इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। ऐसे में एक हजार से अधिक किसानों की बारिश पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के 11 विकासखंडों के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए पीएमकेएसवाई योजना के तहत 294 सिंचाई योजनाओं को एक साल पूर्व स्वीकृति मिली थी। बजट नहीं मिलने से इन योजनाओं को धरातल पर उतारकर किसानों को राहत पहुंचाना सिंचाई विभाग के लिए चुनौती बना हुआ था। अब विभाग को ताकुला, लमगड़ा, भैंसियाछाना और धौलादेवी ब्लॉक में 66 योजनाओं के लिए चार करोड़ रुपये का बजट मिला है। जल्द ही ये योजनाएं धरातल पर उतरेंगी और 250 हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी है। संवाद
विज्ञापन


कोट-
पीएमकेएसवाई योजना के तहत 66 सिंचाई योजनाओं के लिए बजट मिला है। निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।
जेडी सिंह, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, अल्मोड़ा।

फोटो - 21 एएलएम 06 पी - लघु सिंचाई विभाग कार्यालय, अल्मोड़ा। संवाद

मृतक अमित। फाइल फोटो

मृतक अमित। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें