फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबटिया में भाई साहब नहीं लगेगा की कहानी बयां कर रहा बीएसएनएल

विज्ञापन
नेट नहीं चलने से चौबटिया पोस्ट आफिस में परेशान ग्रामीण। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया जैसे सैन्य इलाके में इन दिनों बीएसएनल की सेवाएं पूरी तरह से बाधित हैं। 22 दिनों से नेटवर्क समस्या के चलते सेना, उद्यान निदेशालय और पोस्ट आफिस जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कामकाज ठप हैं। पोस्ट ऑफिस आने वाले दूर दराज के ग्रामीण बैरंग लौट रहे हैं, इसके बावजूद निगम मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

चौबटिया क्षेत्र सैन्य क्षेत्र है। यहां सेना के कार्यालयों के अलावा प्रदेश का प्रख्यात उद्यान निदेशालय, रिसर्च सेंटर और पोस्ट ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। बताया जा रहा है कि यहां पिछले कई दिनों से बीएसएनएल की सेवाएं पूरी तरह से बाधित हैं।
22 दिनों से इंटरनेट नेटवर्क नहीं होने से पोस्ट ऑफिस, उद्यान निदेशालय, चौबटिया गार्डन, रिसर्च सेंटर में काम नहीं हो पा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस में प्रतिदिन दूर दराज के ग्रामीण तमाम कार्यों के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन काम नहीं होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। बीएसएनएल की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बीएसएनएल के अधिकारी कोई जवाब भी नहीं दे रहे हैं। उद्यान विभाग के कर्मचारी अपनी फाइलें लेकर रानीखेत जा रहे हैं। उनका कहना है कि बीएसएनएल के एसडीओ समस्या बताने से भी कतरा रहे हैं। बीएसएनएल के चौबटिया स्टाफ रवि शंकर पांडे को यह भी मालूम नहीं कि क्या फाल्ट है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही इसका समाधान नहीं किया गया तो एक शिष्टमंडल संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिलेगा। बीएसएनएल की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ वृहद आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें