अल्मोड़ा। दीपावली पर्व के मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड उपभोक्ताओं के लिए नई स्कीमें लेकर आया है। फ्रीडम प्लान में 136 रुपए में एक जीबी फ्री डाटा और कॉल दर 25 पैसा प्रति मिनट तीन दिन के लिए सभी नेटवर्कों में उपलब्ध रहेगी।
बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक (सीएफआर) सीसी रजवार ने बताया कि स्पेशल कंबो वाउचर 577 रुपए में फुल टॉकटाइम और एक जीबी फ्री डाटा की वैधता 30 दिन रहेगी। 377 रुपए में 377 टॉक वेल्यू और 300 एमबी फ्री डाटा वैधता 20 दिन, 178 रुपए में 178 रुपए की टॉक वैल्यू और 200 एमबी डाटा की वैधता 10 दिन रहेगी।
नए लैंडलाइन कनेक्शन लेने पर अपना खुद का कॉलर आईडी टेलीफोन लगाने पर 300 अतिरिक्त कॉल किसी भी नेटवर्क में अगले माह प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना 25 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगी।
रजवार ने कहा कि बीएसएनएल अपने ग्राहकों को अच्छी सेवाएं देने के लिए कृतसंकल्प है। डाटा टेरिफ प्लान और स्पेशल टेरिफ वाउचर की विस्तृत रेंज की जानकारी बीएसएनएल की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। बीएसएनएल एप डाउनलोड किए जा सकते हैं।