फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज पर बहनों ने की भाइयों के दीर्घ जीवन की कामना

Sat, 21 Oct 2017 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में भाई को तिलक लगाती बहिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दीपावली पर्व के अंतिम दिन शनिवार को भैयादूज धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को टीका कर सिर पर च्यूड़े रखकर उनकी सुख समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उनको उपहार प्रदान किए।   भैयादूज के अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बहनों ने भाइयों का तिलक, रोली, चंदन से टीका किया। टीका करने के बाद च्यूड़े (भीगे हुए धान जिन्हें ओखली में कूटने के बाद निकाला जाता है) भाइयों के सिर पर रखकर उनके दीघार्यु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए मिठाई, कपड़े और अन्य उपहार भेंट में दिए। इस मौके पर घरों में पकवान और मिठाइयां भी बनाई गईं।  त्योहार को मनाने विवाहित बहनें भी मायके पहुंचीं। इस अवसर पर परिवार के बुजुर्ग सदस्यों ने घर की बहू, बेटी को आशीर्वाद दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें