फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पनार नदी में अवैध खनन के लिए बनाई सड़क तोड़ी

Wed, 02 Aug 2023 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
भनोली के नातड़ में अवैध खनन के लिए पनार नदी के लिए बनी सड़क इस तरह जेसीबी से तोड़ी गई। 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भनोली तहसील के नातड़ और ईडानी में माफिया ने अवैध खनन के लिए पनार नदी तक सड़क का निर्माण कर डाला। बावजूद इसके प्रशासन बेखबर रहा। क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर हरकत में आए राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से सड़क तोड़ी। हालांकि विभाग अवैध तरीके से सड़क निर्माण कर अवैध खनन में लिप्त माफिया तक नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक दीपक वर्मा ने बताया कि पनार नदी में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। मंगलवार को राजस्व की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने नदी तक खनन के लिए बनाई गई अवैध सड़क दो जगहों पर तोड़ दी।
टीम का मानना है कि सड़क तोड़ने से माफिया अब नदी तक नहीं पहुंच सकेंगे और अवैध खनन पर रोक लगेगी। लेकिन इसमें विभाग को कितनी सफलता मिलती है यह समय बताएगा। टीम में राजस्व निरीक्षक षष्टी दत्त बहुगुणा, राजस्व उपनिरीक्षक संतोष किरौला, महेश शर्मा, होमगार्ड उमेश कांडपाल, पीआरडी सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें