मंगलवार को चौखुटिया में पुल से आवाजाही करते लोग। संवाद
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। यहां कुमाऊं-गढ़वाल को जोड़ने वाले स्टील गार्डर पुल की मरम्मत का काम जारी है। मंगलवार को 13वें रोज वाहन तो पुल से नहीं गुजर सके, मगर लोगों की चहलकदमी अवश्य शुरू हो गई। पैदल चलने वालों के लिए पुल आवागमन के लिए मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे से पुल को लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि पुल से वाहनों का आवागमन शुरू करने में 4-5 दिन लगेंगे। बता दें कि बीते 29 मई को काफी जद्दोजहद के बाद रामगंगा नदी पर बने कुमाऊं-गढ़वाल को जोड़ने वाले स्टील गार्डर पुल की मरम्मत का काम शुरू हुआ था। एनएच के अधीन पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित चल रही है। करीब 6 दशक पहले बना यह पुल अत्यंत जर्जर हो चुका था, जिसमें बड़े हादसे का खतरा बना था। संवाद