फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनाई में ताला तोड़कर जेवरात और नगदी साफ

Mon, 09 Jul 2018 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ा गया संदूक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है। चोरों ने चौखुटिया बाजार से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत गनाई में एक मकान का ताला तोड़कर संदूक में रखे लाखों के जेवरात और नकदी उड़ा ली है। चोरों ने मकान के जिस कमरे से चोरी की है उसके दोनों तरफ के कमरों में परिवार के लोग सोए थे। सुबह घटना का पता चलने के बाद परिवार सदमे में है। 

विज्ञापन


राजस्व पुलिस क्षेत्र के बाद अब रेगुलर पुलिस क्षेत्र में भी चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया है। चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने रविवार की रात ग्राम गनाई में पूरन चंद्र कुमयां के घर के मंदिर कक्ष का ताला खोलने के बाद कमरे में रखे संदूक का कुंडा तोड़कर उसमें रखी सोने की दो नथ, मंगलसूत्र, झुमके, शीशफूल और अंगूठी के अलावा चांदी के कुछ जेवरात, करीब दस हजार रुपये और साड़ियां चुरा ली हैं। चोर बैंक की दो पासबुक भी ले गए हैं। कमरे में रखी एक अलमारी का ताला भी तोड़ा है। 

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी गए सामान आदि के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि इस मनामले में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन

इधर घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है जिसके चलते परिवार के लोग चोरी गए जेवरातों की कीमत आदि भी ठीक से नहीं बता पा रहे हैं। चोर कितने बैखौफ थे इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मकान के जिस बीच के कमरे में चोरी हुई है उसके दाईं ओर के कमरे में पूरन कुमयां का परिवार और बाईं ओर उनके चाचा लीलाधर कुमयां का परिवार सोया था। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें