फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: केमू बस का स्टेयरिंग फेल, नाली में घुसने पर रुकी

Mon, 26 Jun 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
भतरोंजखान-- रामनगर रोड पर घट्टी के पास केमू की बस दुर्घटनाग्रस्त। संवाद
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। रामनगर से देघाट जा रही 25 यात्रियों से भरी केमू की एक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। गनीमत रही कि इससे असंतुलित बस के पहिये नाली में घुस गए जिससे बड़ा हादसा बच गया। केमू बस यूके 04 पीए 0211 सोमवार को रामनगर से देघाट जा रही थी। भतरौंजखान से पांच किमी दूर घट्टी के पास इसका स्टेयरिंग फेल हो गया। असंतुलित होकर बस के पहिये नाली में घुस गए जिससे वह रुक गई। बस नाली में घुसने से उसमें सवार 25 यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे। इस स्थान पर नीचे की तरफ गहरी खाई है। यदि बस इस तरफ गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ने दूसरी बस मंगाकर यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर भेजा। हालांकि केमू ने किसी को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें