फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अग्निवीर बनने के लिए तराई के युवाओं ने बहाया पसीना

Mon, 26 Jun 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत के सोमनाथ मैदान में अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाते यूएसनगर जिले युवा। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में सातवें दिन सोमवार को अग्निवीर बनने के लिए तराई के युवाओं में जमकर पसीना बहाया। ऊधमसिंह नगर जिले के चार तहसील क्षेत्रों के युवाओं की अग्निवीर भर्ती रैली हुई जिसमें एक हजार युवाओं ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन

सोमनाथ मैदान में यूएस नगर जिले की खटीमा, किच्छा, सितारगंज और गदरपुर तहसील के युवाओं ने अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लिया। युवा बारिश में भीगते हुए सुबह के ढाई बजे प्रवेश के लिए मैदान के बाहर पहुंचे। सेना ने उनके दस्तावेजों की जांच करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया। छह बजे बाद प्रवेश बंद कर दिए गए। इसके बाद युवाओं की दौड़ लगाई। उन्होंने उत्साह के साथ मैदान के चार चक्कर लगाते हुए 1.6 किमी की दौड़ लगाई। सफल युवाओं ने अगले चरण में प्रवेश किया तो असफल युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। भर्ती निदेशक कर्नल आदित्य कुमार मिश्रा ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ रैली को अंजाम दिया जा रहा है।





आज समाप्त होगी जनरल ड्यूटी अग्निवीर भर्ती रैली

अल्मोड़ा। भर्ती निदेशक कर्नल आदित्य कुमार मिश्रा ने बताया कि 27 जून को जनरल ड्यूटी सैनिक के लिए भर्ती रैली होगी। अगले दिन 28 जून से अग्निवीर टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन की भर्ती रैली होगी जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें