फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वर घाटी के जांबाज सिपाही अनिल राणा को मिला सेना मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर घाटी के चनौदा बड़सीला गांव निवासी जांबाज सिपाही अनिल राणा को उनकी बहादुरी के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात अनिल राणा ने कश्मीर में 50 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) में तैनाती के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया।
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान अनिल राणा ने चार आतंकियों से सीधे मुकाबला करते हुए उन्हें पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के मुताबिक, वह जल्द अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र के मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अनिल राणा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने उन्हें क्षेत्र का गौरव बताया है। कहा कि उनकी इस बहादुरी ने युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें