फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सल्ट की बैठक का बहिष्कार किया

Wed, 27 Feb 2019 11:51 PM IST
Almora desk रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सल्ट की बैठक में हंगामा करते सदस्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

  सल्ट क्षेत्र पंचायत की ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में जिले से विभिन्न विभागों के सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचने पर प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हंगामा किया और बैठक का बहिष्कार कर वापस चले गए। सदन में अगली बैठक छह मार्च को करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को सल्ट क्षेत्र पंचायत की ब्लॉक सभागार में जैसे ही बैठक शुरू हुई तो वहां जिले के विभिन्न विभागों के सक्षम अधिकारी नहीं दिखाई देने पर प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर गुस्सा जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया और वहां से चले गए। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की समस्याओं को कई बार क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठा चुके हैं, लेकिन अब तक सक्षम अधिकारियों द्वारा किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य अब बैठक में शामिल होने पर शर्मिंदगी महसूस करते हैं। पांच साल बीत जाने के बाद भी सदन में दिए प्रस्ताव और शिकायतों का निस्तारण अब तक नहीं किया गया है। 

उन्होंने उप जिलाधिकारी मोनिका के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। जिसमें जिले के सक्षम अधिकारियों के हर बार अनुपस्थित रहने की शिकायत की है। उन्होंने जिलाधिकारी से छह मार्च को होने वाली बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को पहुंचने का निर्देश देने की मांग की है। आज की बैठक में जिला स्तर से सिर्फ जिला परियोजना अधिकारी ही पहुंचे थे। इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए जवानों और मृतक क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश रावत को श्रद्धांजलि दी गई। विरोध करने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल रावत, जिला पंचायत सदस्य नारायण रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख कुंदन बिष्ट, कनिष्ठ उप प्रमुख अनीता भट्ट, राजेंद्र सिंह, जीवन सिंह, महिपाल सिंह, रमेश कुमार, गणेश रावत, जीवन सिंह, बचे सिंह, धना देवी, सुरेशी देवी आदि शामिल थे। वहां ब्लॉक प्रमुख मुन्नी आर्या, एसडीएम मोनिका, बीडीओ रविकुमार सैनी, खीमानंद बुड़लाकोटी, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें