फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस को सौंपी स्वरचित पुस्तक

विज्ञापन
दिल्ली में सीडीएस बिपिन रावत से मुलाकात कर उन्हें अपनी पुस्तक पराक्रम भेंट करते चौखुटिया निवासी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया निवासी वरिष्ठ टीवी पत्रकार दिनेश कांडपाल ने ‘पराक्रम’ पुस्तक लिखी है। दिल्ली में आयोजित पुस्तक मेले के दौरान दिनेश ने स्वलिखित पुस्तक पराक्रम तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल (सीडीएस) बिपिन रावत को भेंट की। रावत ने सैनिकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित पुस्तक की सराहना की। कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर है। कांडपाल ने उन्हें सल्ट, स्याल्दे, द्वाराहाट, चौखुटिया क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों को ईसीएचएस सुविधा सरलता से दिलाने की मांग भी की, क्योंकि उनके पिता भी भूतपूर्व सैनिक हैं। दिनेश ने आठ साल के शोध के बाद उन्होंने भारतीय सेना की ओर से लड़ी गईं 16 लड़ाइयों पर आधारित पुस्तक लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें