पशुपालकों को घासों के मिनी किट प्रदान करते डॉक्टर।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आत्मा परियोजना के अंतर्गत भैसवाड़ा प्रक्षेत्र में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक भ्रमण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र चंद्रा ने पशुपालकों से योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरए दीक्षित ने पर्वतीय क्षेत्र में उगाई जाने वाली बहुवर्षीय घासों की जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतिभा सिंह ने पशुपालकों को मुर्गी पालन के बारे में बताया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि पशु पालक अच्छी नस्ल के पशुओं को पालें। इस मौके पर पशु पालकों को पर्वतीय क्षेत्र में उगाई जाने वाली बहुवर्षीय घासों की मिनी किट निशुल्क दी। अध्यक्षता स्वयं सहायता समूह देवी मैया की अध्यक्ष ममता बिष्ट ने की।