फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुस्तक ''उत्तराखंडियत'' का विमोचन

Thu, 22 May 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुस्तक उत्तराखंडियत का  विमोचन करते काग्रेस पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माल रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुस्तक 'उत्तराखंडियत' का विमोचन किया गया। इस मौके पर रावत ने कहा कि अब तक उन्होंने जो भी काम किए हैं उसका उल्लेख इस पुस्तक में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास का पहिया नहीं घूमा है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यकाल में जो काम किए वह आगे नहीं बढ़े। केवल संस्थानों और शहरों का नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। सरकार गलत दिशा में जा रही है। इस दौरान पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने पुस्तक का विमोचन किया। वहां भगवती जनौटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, भगत डसीला, पीतांबर पांडे, पीतांबर पांडे, मनोज जोशी, राजेंद्र बाराकोटी, अमरजीत सिंह भाकुनी आदि मौजूद रहे। संचालन आनंद रावत ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें