फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग की लोकेशन देखने अल्मोड़ा पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सौरभ शुक्ला

विज्ञापन
छायाकार जयमित्र बिष्ट के साथ बाइक सवार होकर अल्मोड़ा में भ्रमण करते अभिनेता सौरभ शुक्ला। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मशहूर अभिनेता सौरभ शुक्ला शनिवार को फिल्म शूटिंग के लिए लोकेशन का चयन करने अल्मोड़ा पहुंचे। स्थानीय वरिष्ठ छायाकार के साथ बाइक से उन्होंने कई स्थानों पर फिल्म शूटिंग के लिए लोकेशन देखी। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात की। डीएम ने भी शूटिंग के लिए प्रशासन की ओर से सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके बाद यहां से अभिनेता अपनी टीम के साथ रानीखेत रवाना हुए।
विज्ञापन

शनिवार को अभिनेता कलाकार, निर्देशक और स्क्रीनराइटर सौरभ शुक्ला अपनी टीम के साथ अल्मोड़ा आए थे। बाइक में सवार होकर वह वरिष्ठ छायाकार जयमित्र बिष्ट के साथ अल्मोड़ा के बाजारों से होते हुए आसपास के इलाकों में घूमे। वरिष्ठ छायाकार ने बताया कि उन्होंने डाइट, राजकीय इंटर कॉलेज और निर्माणाधीन मल्ला महल का भ्रमण किया। तीनों लोकेशन उन्हें काफी पसंद आईं। उन्होंने आगामी फिल्म शूटिंग के लिए इन्हें चयनित किया।
विक्रम बिष्ट समेत कैमरामैन और टीम के अन्य सदस्यों के साथ वह अल्मोड़ा से रानीखेत के लिए निकले। डीएम से मुलाकात कर उन्होंने शूटिंग करने की बात रखी। जिसपर जिलाधिकारी ने प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। बता दें कि कलाकार सौरभ शुक्ल जॉली एलएलबी, किक, पीके जैसी मशहूर फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। कई फिल्मों में बेहतरीन कलाकारी का अभियान करने पर उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें