फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो खाई में गिरी, चालक की मौत 

Sat, 04 Nov 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसील के सुदूरवर्ती दुगौड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम बोलेरो खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। इसके अलावा वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय अस्पताल में इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। चालक वाहन लेकर बग्वालीपोखर से अपने घर दुगौड़ा लौट रहा था। वाहन में सिर्फ दो ही लोग सवार थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुगौड़ा निवासी मदन सिंह (35) पुत्र हयात सिंह शुक्रवार देर शाम बोलेरो लेकर बग्वालीपोखर से अपने गांव दुगौड़ा लौट रहे थे। उनके साथ गांव के ही गोविंद सिंह पुत्र आनंद सिंह भी सवार थे। गांव से कुछ किमी पहले ढुकना के पास वाहन अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को खाई से बाहर निकाला और राजकीय अस्पताल रानीखेत ले गए। वहां इलाज के दौरान चालक मदन सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल गोविंद सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

डॉ. दीप प्रकाश पार्की ने बताया कि घायल गोविंद के पांव काम नहीं कर रहे थे और सिर पर भी गंभीर चोटें हो सकती हैं, जिस कारण उन्हें रेफर किया गया है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने बताया कि चालक मदन सिंह के फेफड़े फट चुके थे, कई अंदरूनी गंभीर चोटें भी आई थीं। उप राजस्व निरीक्षक शिवनाथ गोस्वामी ने भी मौके का मुआयना किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें