फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोधित जोशी की जोड़ी ने अंडर-19 युगल खिताब जीता  

Tue, 26 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बोधित जोशी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा निवासी बोधित जोशी ने कर्नाटक के मिथुन मंजुनाथ के साथ खेलते हुए अंडर-19 युगल का खिताब जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ ही बोधित की जोड़ी अंडर-19 में देश के प्रथम स्थान पर आ गई है।
विज्ञापन


फाइनल में बोधित और मिथुन की जोड़ी ने तेलंगाना के ही बशीर और घोष की जोड़ी को एक तरफा 21-19 और 21-09 से हराया। सेमीफाइनल में बोधित की जोड़ी ने तेलंगाना के साही, पवन की जोड़ी को 21-16,21-19 से हराया। बोधित की जोड़ी ने इससे पहले बंगलूरू में हुए ऑल इंडिया जूनियर टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक जीता था।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के प्रदेश सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि इस जीत के साथ ही बोधित की जोड़ी अंडर-19 में देश के प्रथम स्थान में आ गई है। बोधित की इस उपलब्धि पर विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सीडीओ प्रकाश चंद्र खेल अधिकारी सीएल वर्मा, चीफ कोच डीके सेन, मधु खाती, प्रशांत जोशी, राम अवतार आदि ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें