फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन में बैठकर परीक्षा दे रहे हैं बोर्ड परीक्षार्थी

विज्ञापन
इंटर कॉलेज क्वैरला में जमीन पर बैठकर परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 सल्ट विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज क्वैरला मेें उत्तराखंड शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षार्थियों को जमीन में बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में काफी ठंड पड़ रही है। शनिवार को भी क्षेत्र में हल्की बारिश हुई है। इस हालत में बोर्ड परीक्षार्थियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। 

विज्ञापन


इस परीक्षा केंद्र में हाईस्कूल के 92 और इंटरमीडिएट के 79 बोर्ड परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए कुर्सी, मेज की व्यवस्था करने की मांग को लेकर वह शिक्षा विभाग के अधिकारियों से परीक्षा शुरू होने से पहले कई बार मिले थे, लेकिन फर्नीचर नहीं पहुंचा।  केंद्र व्यवस्थापक अशोक कुमार चौहान ने बताया कि परीक्षा कराने में दिक्कतें हो रही हैं।  प्रधानाचार्य रमेश चंद्र आर्या ने बताया कि पिछले पांच साल से विद्यालय में फर्नीचर नहीं आया है। छठी से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को जमीन में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें