फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1702 विद्यार्थियों ने दी इंटरमीडिएट की परीक्षा

विज्ञापन
जीजीआईसी अल्मोड़ा में बोर्ड परीक्षाएं देने आई छात्रा की थर्मल स्क्रीनिंग करती प्रधानाचार्या स? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/रानीखेत/द्वाराहाट। कोरोना के चलते स्थगित उत्तराखंड बोर्ड की शेष परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो गई हैं। जिले में शाम की पाली में इंटरमीडिएट जीवविज्ञान, कृषि गणित, कृषि रसायन विषयों की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 1726 बच्चों में से 1702 ने परीक्षा दी, जबकि 24 अनुपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने मास्क पहनकर परीक्षा दी।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा में संस्थागत 1605 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1605 ने परीक्षा दी, 12 अनुपस्थित रहे। व्यक्तिगत 68 परीक्षार्थियों में 57 उपस्थित रहे और 11 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। कृषि गणित की परीक्षा में पंजीकृत सभी 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कृषि रसायन की परीक्षा में 21 विद्यार्थियों में से 20 उपस्थित रहे। एक अनुपस्थित रहा। सीईओ एचबी चंद ने जीआईसी हवालबाग, शीतलाखेत, खूंट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षित दूरी और संक्रमण रोकने का पूरा ख्याल रखा गया। जिले में कोई भी विद्यार्थी नकल करता नहीं पकड़ा गया। इससे पूर्व केंद्रों में कोरोना संक्रमण के बीच अवशेष बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से रानीखेत, द्वाराहाट में भी शुरू हो गईं। कोविड 19 के नियमों के अनुसार सुबह परीक्षार्थियों और ड्यूटी करने वाले शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। इसके बाद परीक्षा कराई गई। उत्तराखंड बोर्ड में पंजीकृत 175 रेगुलर विद्यार्थियों में से दो और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों में भी दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
995 ने दी 12वीं जीव विज्ञान की परीक्षा, सात रहे अनुपस्थित
बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड की अवशेष परीक्षाओं के पहले दिन जिले के 46 परीक्षा केंद्रों में इंटर जीवविज्ञान की परीक्षा हुई। पंजीकृत 1002 परीक्षार्थियों में से 995 परीक्षार्थी उपस्थित और सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंटर जीवविभाग की परीक्षा पहले यह परीक्षा 24 मार्च को होनी ती। कोरोना संक्रमण के कारण शासन ने अवशेष परीक्षाएं स्थगित कर दीं। प्रभारी सीईओ प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने बताया कि सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्र्ण रहीं। मंगलवार सुबह नौ बजे से 12 बजे तक 10वीं की संस्कृत और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक 12वीं की भूगोल की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवाद
देहरादून में पंजीकृत परीक्षार्थी ने बागेश्वर में दी परीक्षा
बागेश्वर। देहरादून के डीएवी इंटर कॉलेज में पंजीकृत विद्यार्थी ललित सिंह मेहता ने जीआईसी बागेश्वर में 12वीं की जीवविज्ञान की परीक्षा दी। ललित जिला मुख्यालय के तहसील रोड का निवासी हैं। मार्च में परीक्षा स्थगित होने के बाद वह घर लौट आया था। लॉकडाउन के कारण वापस देहरादून नहीं जा पाया। बोर्ड ने ऐसे परीक्षार्थियों के लिए उनके मौजूदगी स्थल पर ही परीक्षा देने की व्यवस्था की है।

जीजीआईसी अल्मोड़ा में बोर्ड परीक्षाएं देती छात्राएं।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें