राजकीय इंटर कालेज बसेड़ी का बोर्ड परीक्षा केंद्र जीआईसही खरखीना किए जाने की सूचना से अभिभावकों में नाराजगी है। उन्होंने इसे अव्यवहारिक बताते हुए परीक्षा केंद्र पूर्ववत रखने अथवा निकटतम स्कूल में कराए जाने की मांग की है। अभिभावकों ने इसको लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी भेजा है।
ज्ञापन में कहा है स्कूल से बोर्ड परीक्षा में 72 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। इनमें 68 छात्राएं हैं। केंद्र जीआईसी खरखीना किया जाना अव्यवहारिक है। क्षेत्र से यह स्कूल 80 किमी दूर है। इससे अभिभावक और विद्यार्थी परेशान हैं। इसका असर उनके परीक्षा परिणाम पर भी पड़ सकता है।
कई छात्र-छात्राएं परीक्षा से भी वंचित हो सकते हैं। ज्ञापन भेजने वालों में शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष जोधा सिंह, शंकर सिंह बसनाल, चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, मान सिंह, देव सिंह, भगत सिंह, मोहन सिंह, कुवेर सिंह , हरी सिंह, हीरा राम, भगवती देवी , माया देवी, कमला देवी, पार्वती, देवकी, बचुली, विमला आदि शामिल हैं।