सोमेश्वर में आतंकवाद का पुतला फूंकते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। वक्ताओं ने श्रद्धालुओं पर हमले को कायराना कार्रवाई बताया।
हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता चौराहे पर एकत्र हुए और पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष पंकज जोशी, मंत्री भुवन भंडारी, मुकेश जोशी, शंकर भंडारी, मनीष कुमार, नवीन भंडारी, मनोज बिष्ट आदि ने भाग लिया।