फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान किया

Sat, 14 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (द्वाराहाट) अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पीजी कालेज और पालीटेक्निक कालेज के रेड रिबन क्लबों के संयुक्त ओर से यहां महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को एक दिनी रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 180 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया। यह कार्यक्रम हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल की चिकित्साधिकारी डा. सलोनी उपाध्याय और बेस अस्पताल के डा. सीएस ध्यानी के नेतृत्व में चला। शिविर में रक्तदान के लिए 336 छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एनएसएस प्रकोष्ठ कुमाऊं विवि के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. ललित तिवारी ने रक्तदान का महत्व तथा  उद्देश्य बताए। स्वयंसेवियों और कार्यक्रम अधिकारियों से ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एके श्रीवास्तव ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान करने पर जोर दिया। पूर्व राज्य संपर्क अधिकारी डा. एके उनियाल ने कहा कि रक्तदान करने से कोई हानि नहीं होती। विशिष्ट अतिथि राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य रमेश चंद्रा, एनएसएस के जिला समन्वयक डा. प्रेम प्रकाश आदि ने संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. एसपी मिश्रा ने किया। वहां डा. दीपा पांडे, डा. दीपक उप्रेती, डा. चिन्मय जोशी, डा. सुल्तान सिंह, डा. शैलेंद्र, डा. ममता भदोला, डा. अंजुम, एनएसएस यूनिट सदस्य नंदन सिंह, ममता भट्ट, भूपाल चौहान, कमलेश थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें