बागेश्वर। एसडीएम कार्यालय में ह्यूमन पैपिलोमावायरस टीकाकरण अभियान की सफलता और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम प्रियंका रानी ने की।
बैठक में क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में एचपीवी टीकाकरण के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने पर बल दिया गया। एसडीएम प्रियंका रानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को टीके के प्रति जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र बालिका इससे वंचित न रहे। इस मौके पर डॉ. आशुतोष, डॉ. अमित आनंद, सरिता तिवारी, नीरू साह, शिक्षा विभाग से राकेश भट्ट, रिनीता असवाल, भाविका पंत, मीनाक्षी कांडपाल, हर्षित साह, सीडीपीओ सुनीता वर्मा और षष्ठी कांडपाल मौजूद रहे। संवाद