फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस की आहट: अल्मोड़ा में मिला संदिग्ध मरीज, सीटी स्कैन में पाए गए लक्षण

Sat, 15 May 2021 10:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा जिला निवासी एक डॉक्टर के 64 वर्षीय बुजुर्ग पिता की पिछले सप्ताह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था इस बीच तीन दिन पूर्व अचानक उनकी आंख में सूजन और तेज सर दर्द की शिकायत बढ़ गई। जिसके चलते कोविड अस्पताल में ही उनका सीटी स्कैन कराया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस की आहट भी शुरू होने लगी है। अल्मोड़ा जिले में बीमारी का संदिग्ध एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। मरीज में रोग के लक्षण पाए जाने पर शनिवार को उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मरीज की आंख में सूजन के साथ-साथ सर दर्द की होने पर उसे हल्द्वानी रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिला निवासी एक डॉक्टर के 64 वर्षीय बुजुर्ग पिता की पिछले सप्ताह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से उन्हें कोविड अस्पताल बेस में भर्ती कर दिया गया था। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था 

इस बीच तीन दिन पूर्व अचानक उनकी आंख में सूजन और तेज सर दर्द की शिकायत बढ़ गई। जिसके चलते कोविड अस्पताल में ही उनका सीटी स्कैन कराया गया। मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अमित आर्या ने बताया कि सीटी स्कैन में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ ही शुगर के मरीज भी हैं। जिससे दिक्कत बढ़ सकती है। लक्षण पाए जाने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें