फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बखरियाटाना से पांच पेटी शराब बरामद

Mon, 26 Dec 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने भैंसियाछाना ब्लॉक के बखरियाटाना, नौगांव, कुनखेत आदि गांवों में छापा मारा गया। आबकारी दल ने बखरियाटाना गांव में पांच लोगों से पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पांचों लोगों का 60 आबकारी एक्ट में चालान किया गया है। 
विज्ञापन



पिछले दिनों क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर शराब की अवैध बिक्री होने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सोमवार को क्षेत्र के गांवों में छापा मारा। नौगांव, कुनखेत, बखरियाटाना, बसौली, कसाड़ आदि गांवों में संदिग्ध स्थानों पर तलाशी ली। श्री बिष्ट ने बताया कि बखरियाटाना गांव में बलवंत राम, मंगल सिंह, भूपेंद्र कुमार, मोहन लाल और अर्जुन सिंह से पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। 


यह लोग पिथौरागढ़ की खराब की दुकानों से शराब लाकर अल्मोड़ा जिले में बेच रहे थे। इन लोगों ने खेतों में यह शराब छुपाई हुई थी। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि सभी लोगों का 60 आबकारी एक्ट में चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिना लाइसेंस के भांग की खेती और चरस की बिक्री की भी सूचना मिली रही है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी दल में पान सिंह तड़ागी, राजेंद्र प्रसाद चौकाली आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें