फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो का जुलूस

Sun, 14 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
भाजयुमो का जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। अखंड भारत दिवस पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम अल्मोड़ा में मशाल जुलूस निकला। सोमेश्वर भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर कस्बे में जुलूस निकाला और चौराहे पर आतंकवाद का पुतला जलाया। हिंदूवादी संगठनों ने अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में भाजयुमो कार्यकर्ता सायं के समय चौघानपाटा में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने विभिन्न बाजारों से होते हुए मशाल जुलूस निकाला। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में निकले जुलूस में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, कुमाऊं सह संयोजक विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन बिष्ट, विभाग संयोजक सचिन जोशी, चंदन लटवाल, भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला आदि शामिल हुए।

सोमेश्वर में भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत दिवस पर जुलूस निकाला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर चौराहे पर एकत्र होकर आतंकवाद का पुतला फूंका। अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता कैलाश राणा ने की। प्रदर्शन में विनोद पांडे, मनोज बिष्ट, चंदन बिष्ट, अंजलि जोशी, राकेश बिष्ट, बालम मेहरा, महेश बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें