फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
जिला कार्यकारणी समिति की बैठक में मौजूद प्रदेश संगठन मंत्री अजय व अन्य। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारणी समिति की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक कौसानी में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री अजय की मौजूदगी में हुई बैठक में अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर मंडल के मोर्चा अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बहुगुणा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। कहा हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर इसे मजबूत करना होगा। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा लोक सभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में हर कार्यकर्ता को अभी से इसकी तैयारी में जुटना होगा। संचालन जिला महामंत्री ललित दोसाद और जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, धर्मेन्दर बिष्ट, रवि रौतेला सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें