अल्मोड़ा/सोमेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपाइयों ने जिले के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यकर्ताओं ने मोदी के दीर्घजीवन की कामना की।
भाजपा मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह मना रही है। बृहस्पतिवार को मोदी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने जिला और महिला अस्पताल अल्मोड़ा में फल बांटे। जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि जिले के 23 मंडलों में सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में डीसीबी के अध्यक्ष ललित लटवाल, गोविंद पिल्ख्वाल, महेश नयाल, दर्शन रावत, कैलाश गुरुरानी, लता बोरा, मनोज जोशी, संजय साह, किरण पंत, विद्या बिष्ट, शैलेंद्र शाह, हरीश त्रिपाठी, देवेंद्र सत्यपाल, विनीत बिष्ट, बीना नयाल, दीपक पांडे, रमेश मेर, दीप्ति सोनकर, भावेश जोशी, लीला बोरा, लता पांडे, पूनम पालीवाल, चंपा पांडे आदि थे। अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष ललित मेहता के नेतृत्व में लैप्रोसी मिशन करबला में फल बांटे। मिशन मोदी अगेन पीएम की प्रदेश महामंत्री शोभा जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर मिठाई बांटी।
उधर सोमेश्वर में भाजपाइयों ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य में मास्क, सैनिटाइजर और फल बांटे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, कैलाश जोशी, भरत भाकुनी, विनोद मेहरा, कृष्णा भंडारी, कैलाश बोरा, चंदन सिंह बिष्ट, नरेंद्र मोहन नयाल, आनंद सिंह आदि थे। भाजपा दन्यां मंडल के कार्यकर्ताओं ने ध्याड़ी में बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं को फल बांटे। पूर्व प्रधान मंडल महामंत्री डीके जोशी ने संचालन किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष पांडे, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, प्रताप सिंह, गोधन सिंह, गोविंद सिंह, मनोज पंत, करण पाठक, गोकुल पांडे, जीवन सिंह, प्रह्लाद सिंह, कैलाश सिजवाली, शेखर कांडपाल, बहादुर सिंह, प्रेम सिंह, मनोहर सिंह, गणेश कांडपाल, प्रधान बसंत राम आदि रहे।
मोदी के जन्मदिन पर केक काटा, मिठाई बांटी
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाजपा स्याल्दे मंडल के कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मिठाई बांटी। देघाट सीएचसी और एपीएचसी स्याल्दे में फल बांटे। एपीएचसी स्याल्दे परिसर में पौधरोपण भी किया। जिसमें मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार, महामंत्री कुंदन लाल, भगवत सिंह, हृदेश मेहरा, पूरन पंचोली, बासवानंद, ऊर्बा दत्त पपनोई, प्रेम गिरी, गोविंद भाकुनी, मोहन सिंह, दिगंबर रजवार, हरीश बिष्ट, मनोज नेगी, दर्शन जोशी, सूरज मेहरा, श्याम सिंह, चंदन मनराल, हेम बिष्ट आदि रहे। उधर भिकियासैंण में भी पदाधिकारियों ने सीएचसी में फल बांटे। संवाद
जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और अन्य।- फोटो : ALMORA