रतन रामनानी पुन: बने जिला संयोजक
गरुड़ (बागेश्वर)। भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने जिले के आठ मंडलों में सोशल मीडिया के संयोजकों की नियुक्ति कर दी है। रतन रामनानी को पुन: सोशल मीडिया का जिला संयोजक बनाया गया है। ओमप्रकाश ऐठानी जिला सह संयोजक, चंदन दानू जिला सह संयोजक, मनीष डंगवाल विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर, विजय लोवियाल, नरेंद्र गढ़िया कपकोट क्षेत्र के संयोजक, हिमांशु खाती सह संयोजक बागेश्वर, मनीष कांडपाल कपकोट के सहसंयोजक, प्रकाश जोशी खरही मंडल के संयोजक, महिपाल नेगी बागेश्वर मंडल के नगर संयोजक, गोविंद द्याराकोटी बागेश्वर ग्रामीण संयोजक, बहादुर खाती दुग नाकुरी के संयोजक, महेंद्र पाल गरुड़ मंडल के संयोजक, प्रताप कोरंगा शिखर मंडल, कैलाश गढ़िया कपकोट मंडल, गोकुल नगरकोटी कांडा कमस्यार, सुरेश कांडपाल दुग नाकुरी, दीपक पाठक कपकोट, भूपेश ऐठानी को शिखर मंडल का सहसंयोजक नियुक्त किया है। संवाद