फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली आज

Mon, 21 Nov 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसएसजे परिसर में होने जा रही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की परिवर्तन यात्रा रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रैली को अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जेपी नड्डा एवं प्रदेश के नेतागण भी संबोधित करेंगे। सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश संयोजक बलराज पासी तथा अल्मोड़ा रैली के संयोजक राजू भंडारी आदि ने रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा में होने जा रही रैली के संयोजक राजू भंडारी ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रैली प्रात: 11 बजे शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि रैली में मुख्य रूप से अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके अलावा अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों के जिला और मंडलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रैली में 12 से 15 हजार लोग हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि बाहर  से आने वाले वाहनों को सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन के  अधिकारियों से भी सहयोग करने को कहा गया है। इधर प्रदेश प्रभारी श्याम जाजजू ने बताया कि रैली को भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के अलावा राज्य के चार पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, जनरल बीसी खंडूरी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी रैली में हिस्सा लेंगे। तैयारियों का जायजा लेने महामंत्री संगठन संजय कुमार ने दावा किया कि अमित शाह की रैली में रिकार्ड संख्या में लोग जुटेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ललित लटवाल, दर्शन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें