भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के जन्म दिन पर रानीखेत में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया, राजकीय अस्पताल में रोगियों को फल बांटे। भट्ट के जन्म दिन पर गोविंद सिंह माहरा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राजकीय अस्पताल पहुंचकर रोगियों को फल बांटे। उन्होंने अस्पताल में ही स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बवाड़ी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला रावत, विमल भट्ट, दर्शन बिष्ट, सीमा जसवाल, रजनी वर्मा, अनामिका बिष्ट, राजेंद्र जसवाल, नईम खान, प्रेम शर्मा आदि मौजूद थे। द्वाराहाट में जिलाध्यक्ष अनिल शाही, मंडल अध्यक्ष घनश्याम भट्ट, उमेश भट्ट, प्रमुख ममता भट्ट, कैलाश भट्ट, जीवन सिंह, योगेश भट्ट सहित तमाम कार्यकर्ताओं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों को फल बांटे।