फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा प्रबंधन कमेटी में भाजपा काबिज

Tue, 11 Dec 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
डीसीबी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित लटवाल और उपाध्यक्ष विक्रम शाही का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा प्रबंधन कमेटी में भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमाया है। भारतीय जनता पार्टी के ललित मोहन सिंह लटवाल निर्विरोध अध्यक्ष और विक्रम सिंह शाही उपाध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा ने डीसीबी की सीट कांग्रेस से छीन ली है।  डीसीबी अध्यक्ष पद पर कांग्रेस उम्मीदवार तक खड़ा नहीं कर सकी। परिणामों की घोषणा होने पर शाम को भाजपाइयों ने खुशी में आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। 
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक कार्यालय में हुए चुनाव में भाजपा के ललित मोहन सिंह लटवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा विक्रम सिंह शाही उपाध्यक्ष बने। जबकि आनंद बिष्ट (गरुड़), ललित मोहन सिंह लटवाल, पुष्पा बिष्ट, रमेश चंद्र बहुगुणा प्रतिनिधि उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक, हृदयेश सिंह महरा प्रतिनिधि उत्तराखंड कोआपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन लि. और  सुंदर सिंह बिष्ट प्रतिनिधि इफको चुने गए। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी विवेक राय ने परिणामों की घोषणा की। 

परिणाम घोषित होने के बाद भाजपाइयों ने बैंक परिसर के समीप मालरोड में जीत की खुशी पर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा महामंत्री रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, प्रधान हरीश कनवाल, दर्शन रावत, जगदीश चौहान, विपिन भट्ट, सभासद अमित साह (मोनू), जगमोहन बिष्ट,  धर्मेंद्र बिष्ट, संजय जोशी, सूरज सिराड़ी, कमल बिष्ट, प्रकाश जोशी, कैलाश गुरुरानी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें